Saturday, February 13, 2010

... फिर मिले सुर

लगभग एक दशक तक पूरे देश को राष्ट्रीय एकता की रसधार में भिगोते रहने वाली दूरदर्शन की प्रस्तुति 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' की २२ साल बाद पुनर्रचना हुई है। शब्द वही पुराने है लेकिन नए साजों में उभरने वाली नई धुनों ने इसे नया बना दिया है। नई पुनर्रचना में कविता कृष्णमूर्ति, श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन,सोनूनिगम,की चिरपरिचित आवाजों का जाड़ छाया है। इस प्रस्तुति का मकसद विश्व रंगमंच पर अपने जलवे बिखेर रहे युवा भारत को सामने लाना है।१५ अगस्त, १९८८ को दूरदर्शन में जारी उस म्यूजिकल फिल्म को भाषा के सभी बंधन तोड़ते हुए देश के बच्चे बच्चे ने अपने दिल में बसा लिया था। जब भी इसका टेलिकास्ट होता था सभी सुर मिलाते। अब नयी पढ़ी को एक बार फिर वही सुर लौटाए हैं चैनल जूम और टाइम्स आफ इंडिया ने मिलकर। जेनरेशन एक्स के लिए उन सुरों का यंग अवतार गणतंत्र दिवस के मौके टीवी पर रिलीज किया गया। यह नया वीडियो देश भर की १५ लोकेशनों पर शूट किया गया है। पुराने गीत में २६ महान हस्तियों ने हिस्सा लिया था। नए वीडियो में ६८ लोग हैं। इसमें बिग बी से लेकर, ए. आर. रहमान, सलमान खान, साइना नेहवाल अपने सुर मिला रहे हैं। हर आर्टिस्ट की ओर से सामाजिक संदेश दिया गया है। इसे ऐतिहासिक स्थलों पर शूट किया गया है। बिग बी के लिए यह वीडियो सबसे खास है। वह अकेली ऐसी शख्सियत हैं, जो इसके पहले विडियो में भी थे। आरती और कैलाश सुरेंद्रनाथ ने इसे प्रोडयूस किया है।प्रारंभिक रचना में जहां पंडित भीमसेन जोशी, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, लता मंगेशकर, प्रकाश पादुकोण जैसे लोग थे तो इस बार अनुष्का शंकर, अमान और अयान, अभिनव बिंद्रा, विजेंदर सुर मिला रहे हैं। पिछले वीडियो का कांसेप्ट सुरेश मलिक ने तैयार किया था और पीयूष पांडेय ने लिखा था। नए वीडियो की शानदार सिनेमेटाग्रफी और म्यूजिक है लुई बैंक्स का। पुराने विडियो में भी लुई बैंक्स ने पी.वैद्यनाथन के साथ मिलकर म्यूजिक तैयार किया था। नयी पीढ़ी में यह अभी से लोकप्रिय हो गया है। यू ट्यूब में पहले ही दिन इसे २६०० से ज्यादा हिट्स मिले।

No comments:

Post a Comment